30 जुलाई 2012 - 19:30

सीरियाई सरकार का कहना है कि तुर्की, सऊदी अरब और क़तर समर्थित एवं सहायता प्राप्त सशस्त्र विद्रोही दमिश्क़ और अलेप्पो में आम नागरिकों पर क्रूर एवं नृशंस अत्याचार कर रहे हैं

सीरियाई सरकार का कहना है कि तुर्की, सऊदी अरब और क़तर समर्थित एवं सहायता प्राप्त सशस्त्र विद्रोही  दमिश्क़ और अलेप्पो में आम नागरिकों पर क्रूर एवं नृशंस अत्याचार कर रहे हैं। सुरक्षा परिषद के प्रमुख और राष्ट्र संघ के महासचिव को भेजे गये पत्रों में सीरियाई विदेश मंत्रालय ने उल्लेख किया है कि सऊदी अरब, क़तर और तुर्की समर्थित सशस्त्र विद्रोही अलेप्पों में आम नागरिकों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं और प्रत्येक उस व्यक्ति की हत्या कर रहे हैं जो उनके पाश्विक अपराधों का समर्थन नहीं करता। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अलेप्पो में बड़ी संख्या में भाड़े के आतंकवादी एकत्रित हो गये हैं जिन्होंने तुर्की के रास्ते वहां घुसपैठ की है। पश्चिमी देशों द्वारा चुप्पी साधने अथवा विद्रोहियों द्वारा किये जा रहे मानवता के विरुद्ध अपराधों का समर्थन करने के लिए सीरियाई विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी देशों की निंदा की। सीरियाई सरकार ने राजधानी के सभी क्षेत्रों पर पुनः पूर्ण नियंत्रण कर लिया है और अब वह देश में सबसे बड़े नगर अलेप्पों में असामाजिक तत्वों का सफाया करने में व्यस्त है।समाचार समाप्त.........166